इस कार्निवल में दुनिया भर से पाक कला और व्यंजन सजावट कला के विशेषज्ञ भाग लेंगे। दुनिया भर के प्रसिद्ध रेस्तरां के बावर्ची सरल और जटिल व्यंजन, बर्गर और सॉसेज रोल पकाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे और आम लोगों को खाना पकाना भी सिखाएंगे। इस “भोजन कार्निवल” के दौरान संगीत और नृत्य समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। कार्निवल का प्रबंध दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक फोरम “गलफूड” के ढांचे में किया गया है। इस वर्ष के फोरम में दुनिया भर के 152 देशों से साढ़े चार हज़ार कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath
