दुर्घटनावश गोली चली, जवान की मौत

श्रीनगर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पांथा चौक स्थित बीएसएफ के शिविर में एक सहकर्मी की सर्विस राइफल से चली गोली में दुर्घटनावश 92 बटालियन के सिपाही मुहम्मद यूसुफ की बुधवार देर रात मौत हो गई है।”

मृतक सिपाही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक गांव का रहने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493