दुर्घटना के 3 सप्ताह बाद जॉर्ज, अमाल की रोमांटिक डेट

लॉस एंजेलिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। इटली में मोटरसाइकिल दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद जॉर्ज क्लूनी ने पत्नी अमाल के साथ कोको झील के पास डेट का आनंद लिया।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, जॉर्ज (57) और उनकी पत्नी अमाल (40) शुक्रवार को इटली के सरनोबियो में गाटो नीरो में डिनर के बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकले।

अमाल ने पिछले साल ही जुड़वां बच्चों एला और एलेक्जेंडर को जन्म दिया था। डिनर के दौरान अमाल ने सफेद और काले रंग की पोशाक पहन रखी थी जबकि जॉर्ज ने ब्लैक सूट पहन रखा था।

यह जोड़ा हाथों में हाथ डालकर रेस्तरां से बाहर निकला।

गौरतलब है कि जार्ज 10 जुलाई को ‘कैच-22’ की शूटिंग के दौरान दुर्घटना में घायल हो गए थे। हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493