दुर्व्यवहार के खिलाफ लड़ें महिलाएं : अनुषा

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एमटीवी लव स्कूल सीजन 2’ में अपने प्रेमी करण कुंद्रा के साथ ‘लव गुरु की’ भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री-गायिका अनुषा दांडेकर ने शो में एक जोड़े की लड़ाई देखने के बाद महिलाओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया।

अनुषा और करण, जैकलिन और वरुण को एक-दूसरे के साथ लड़ते देख हैरान थे।

दोनों प्रतियोगी के बीच काफी विवाद था और वह मुद्दों का सुलझाने के लिए शो में शामिल हुए थे। हालांकि, जब दोनों के बीच मारपीट होने लगी तो स्थिति और खराब हो गई।

करण ने कहा, “यह ‘एमटीवी लव स्कूल सीजन 2’ की सबसे बुरी रातों में से थी।”

अनुषा ने कहा कि दुनिया की महिलाएं अपना मूल्य समझें और पुरुषों द्वारा हाथ उठाया जाना सही नहीं है। इसे रोकना होगा।

इसके बाद जैकलिन और वरुण को शो छोड़ने के लिए कहा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493