दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को मिलेगी फांसी

इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में दुष्कर्म के एक मामले में दोषी युवक को डकैती के मामले में दोषी एक अन्य कैदी के साथ मंगलवार सुबह मुल्तान के केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी जाएगी।

दुनिया टीवी के मुताबिक, पंजाब प्रांत के लोधरवा इलाके में एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के दोषी जफर इकबाल को फांसी देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं दूसरे दोषी वकार नाजिर को 1996 में प्रांत के गुलजैब कालोनी में डकैती के प्रयास में एक युवक की हत्या के मामले में मिली सजा पर मंगलवार को अलम किया जाएगा।

जेल के एक सूत्र ने बताया कि दोनों दोषियों को मृत्यु कक्ष में भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर शाम दोनों दोषियों की मुलाकात उनके परिवार से करानी तय की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493