दुष्कर्म का आरोप झूठी खबर है : रोनाल्डो

तुरिन (इटली), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उन पर लगे दुष्कर्म के आरोप को झूठा करार दिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा कि वे उनका नाम लेकर स्वयं का प्रचार करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की एक महिला ने रोनाल्डो पर 2009 में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके कारण रोनाल्डो विवादों से घिर गए।

इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में रोनाल्डो ने कहा, “वे मेरे नाम का इस्तेमाल करके स्वयं का प्रचार करना चाहते हैं।”

रोनाल्डो के वकील ने कहा कि वह जर्मनी की ‘डेर स्पीगल’ पत्रिका पर मुकदमा करेंगे, जिसने मूल रूप से इन आरोपों की सूचना दी थी।

पत्रिका में लिखा गया कि कैथरीन मेयोर्गा ने दावा किया है कि 33 वर्षीय खिलाड़ी रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल के कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के तुरंत बाद लास वेगास के एक पुलिस थाने में मेयोर्गा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट भी लिखाई थी।

इसके बाद, 2010 में इस मामले पर अदालत के बाहर उन्होंने रोनाल्डो के साथ समझौता भी किया था। इस बात को जनता के सामने न लाने की शर्त पर उन्हें 375,000 डॉलर (288,000 पाउंड) की राशि का भुगतान किया गया था। उनके वकील अब इस समझौते को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

रोनाल्डो के वकील ने कहा कि पत्रिका की रिपोर्ट अवैध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493