दूरसंचार कंपनियों के शेयर 1.88 फीसदी लुढ़के

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बंबई स्टाक एक्सचेंज के एसएंडपी दूरसंचार सूचकांक में गुरुवार को 1.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें से प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल और आइडिया सेलुलर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

दूरसंचार सूचकांक में 27.73 अंकों या 1.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 1445.41 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार पर्यवेक्षकों के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और आइडिया सेलुलर को हुए नुकसान का मुख्य कारण उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली प्रतिद्वंदी कंपनी जियो द्वारा पिछले हफ्ते ‘इंटेलीजेंट स्मार्टफोन’ को लांच करना है।

गुरुवार को भी भारती एयरटेल के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई पर कंपनी के शेयर 2.40 फीसदी फिसल कर 416 पर बंद हुए थे।

भारती एयरटेल के बाद आइडिया सेलुलर के शेयर 2.11 फीसदी गिरकर 92.65 रुपये और एमटीएनएल के शेयर 1.87 फीसदी गिरकर 20.95 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493