दूसरा हाफ लिवरपूल के नाम रहा : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 11 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोसे मोरिन्हो ने माना की प्रीमियर लीग में शनिवार को लिवरपूल के खिलाफ हुए मैच का दूसरा हाफ लिवरपूल के नाम रहा।

ओल्ड ट्रैफर्ड पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में युनाइटेड ने लिवरपूल को 2-1 से मात दी थी।

युनाइटेड अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है और तीसरे पायदान पर मौजूद लिवरपूल से उसके पांच अंक अधिक हैं।

फॉक्स स्पोर्ट्स ने मोरिन्हो के हवाले से बताया, “हम दोनों हाफ को अलग कर सकते हैं।”

मोरिन्हो ने कहा, “पहला हाफ युनाइटेड और दूसरा हाफ लिवरपूल लेकिल मेरे विचार से पहले हाफ में गोल करने के अधिक मौके बने।”

मोरिन्हो ने कहा, “मेरे विचार से दूसरे हाफ में लिवरपूल ने गेंद पर नियंत्रण बनाया हुआ था और युनाइटेड ने बिना गेंद के नियंत्रण बनाया हुआ था। लिवरपूल के खिलाफ अगर गेंद आपके पास है और आप तब बुरा खेलते हैं तो फिर आप परेशानी में हो सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493