दूसरी दुनिया से हैं मेसी : पिक

ब्रिटिश टेलीविजन चैनल ‘बीटी स्पोर्ट’ पर प्रसारित एक साक्षात्कार में पिक ने यह बात कही।

इसके साथ ही पिके ने मंगलवार को मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कोच सर एलेक्स फग्र्यूसन और बार्सा के पूर्व कोच पेप गार्डियोला के बारे में भी बात की। पेप मैनचेस्टर सिटी के साथ जुड़ने वाले हैं।

मेसी की क्रिस्टियानो रोनाल्डो से तुलना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जोड़ी ‘आश्चर्यजनक’ है।

पिक ने कहा, “हम केवल विश्व के दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में नहीं, बल्कि खेल के इतिहास के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं।”

बार्सिलोना के खिलाड़ी ने हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया कि दोनों खिलाड़ियों में से मेसी उनके पंसदीदा हैं। उन्होंने कहा, “मेसी के पास जो प्रतिभा है, वह किसी और में नहीं है। उनकी तीव्रता अविश्वसनीय है और उन्हें पकड़ पाना नामुमकिन है।”

पिक ने कहा, “रोनाल्डो एक अलग खिलाड़ी हैं। वह लंबे, ताकतवर और सशक्त हैं। मैंने हमेशा से कहा है कि मेसी इंसान नहीं कुछ और ही हैं जबकि रोनाल्डो इंसानों में सर्वोत्तम हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493