दूसरी बार पिता बने कंबरबैच

लंदन, 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रख्यात हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच दूसरी बार पिता बने हैं।

ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द डेली मेल’ से यह जानकारी मिली।

हालांकि, अभिनेता के परिवार ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कंबरबैच की पत्नी सोफी हंटर ने तीन मार्च को लंदन के पोर्टलैंड अस्पताल में उनके दूसरे बेटे को जन्म दिया।

कंबरबैच ने बेटे का नाम हल ऑजन कंबरबैच रखा है। इससे पहले पत्नी सोफी ने जून 2015 में पहली संतान क्रिस्टोफर को जन्म दिया था।

कंबरबैच ने अपने बेटे का नाम शेक्सपीयर की एक रचना के नायक के नाम पर रखा है। शेक्सपीयर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित रचना ‘हेनरी-5’ में नायक का घर पर पुकारा जाने वाला नाम हल ही है।

बीबीसी की शेक्सपीयर के कार्य को दर्शाने वाले शो ‘द हॉलो क्राउन’ में नजर आए अभिनेता के साथ इस शो में उनके दोस्त टोम हिडलस्टन ने राजकुमार हल का किरदार निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493