दूसरी साउथ एशियन कराते चैम्पियनशिप-2014 नई दिल्ली म0प्र0 राज्य कराते अकादमी के नौ खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित

IMG_7499 - Copyभोपाल- देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दूसरी कैडेट/जूनियर एवं सीनियर साउथ एशियन कराते चैम्पियनशिप 2014 का आयोजन कराते एसोसिएशन आॅफ इंडिया द्वारा दिनांक 23 से 26 जून 2014 को किया जा रहा है। इस चैम्पियनशिप में भारत सहित दक्षिण एशिया के सभी देशों की अधिकृत टीमें भाग ले रही हैं। म0प्र0 राज्य कराते अकादमी भोपाल के नौ खिलाडि़यों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। उक्त चैम्पियनशिप विश्व कराते महासंघ के परिवर्तित नियमों के आधार पर संपन्न कराई जायेगी। म0प्र0 राज्य कराते अकादमी के मुख्य कोच सेंसई जयदेव शर्मा (विश्वामित्र अवार्डी) चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त किये गये है।
म0प्र0 राज्य कराते अकादमी के नौ कराते खिलाडि़यों के भारतीय टीम में चयनित होने पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही.के. सिंह एवं संयुक्त संचालक खेल डाॅ. विनोद प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।
अकादमी के चयनित खिलाड़ी निम्नानुसार हैः-
1.सुप्रिया जाटव (सीनियर -55 किलोग्राम भारवर्ग-कुमिते)
2.पलाश समाधिया(कैडेट व्यक्तिगत काता)
3.सत्यम शर्मा (जूनियर व्यक्तिगत काता)
4.नितिन सिंह (सीनियर व्यक्तिगत काता)
5.नितिन सिंह, रोहित सिंह, भगवान सिंह (सीनियर पुरूष टीम काता)
6.माजिद खान (सीनियर -50 किलोग्राम भारवर्ग-कुमिते)
7.केतन थापा (सीनियर $84 किलोग्राम भारवर्ग-कुमिते)
8.दीपक सिंह नरवरिया (सीनियर पुरूष टीम कुमिते)

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493