दूसरे टेस्ट में हो सकती है चंडीमल की वापसी (लीड-1)

कोलंबो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एंजेलो मैथ्यूज के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान बनाए गए दिनेश चंडीमल भारत के खिलाफ तीन अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। वह गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में निमोनिया से पीड़ित होने के कारण नहीं खेले थे।

कोलंबो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एंजेलो मैथ्यूज के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान बनाए गए दिनेश चंडीमल भारत के खिलाफ तीन अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। वह गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में निमोनिया से पीड़ित होने के कारण नहीं खेले थे।

चंडीमल की जगह पहले मैच में श्रीलंका की कमान संभालने वाले रंगना हेराथ का हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। पहले टेस्ट मैच में उन्हें उंगली में चोट लग गई थी।

श्रीलंका की क्रिकेट टीम के मैनेजर और चयनकर्ता आसंका गुरुसिन्हा ने कहा, “दिनेश को फिट होना चाहिए। उन्होंने रविवार को अभ्यास किया था और पिछले कुछ दिनों में उन्होंने बल्लेबाजी भी की।”

हेराथ के बारे में गुरुसिन्हा ने कहा, “हमें अगले कुछ दिनों में देखना होगा कि वह किस प्रकार खेल पा रहे हैं, क्योंकि उनकी उंगली की चोट ठीक नहीं हुई है। हम उन्हें अगले मैच की शुरुआत के आखिरी मिनट तक का समय देंगे, ताकि वह फैसला ले सकें कि वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं कि नहीं?”

पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही श्रीलंका को बड़ा झटका लगा था। मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज असेला गुणारत्ने अंगूठे में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को उनके विकल्प के बारे में भी विचार करना होगा।

इस पर गुरसिन्हा ने कहा, “हमारे पास धनंजय और दानुष्का गुणाथिलका हैं। दानुष्का अच्छी फॉर्म में हैं और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।”

दानुष्का ने पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन चंडीमल के आने के बाद वह टीम से बाहर भी जा सकते हैं। पहले मैच में दानुष्का ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और कुशल मेंडिस को चौथे नंबर पर आना पड़ा था। चांडीमल के आने से मेंडिस एक बार फिर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493