दूसरों की सोच से फर्क नहीं पड़ता : कंगना

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ की सफलता का लुत्फ उठा रही बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ से दर्शकों एवं फिल्म समीक्षकों का दिल जीतने के बाद अब दूसरे लोगों की सोच मायने रखती है? जवाब में उन्होंने कहा, “मेरे लिए दूसरे लोगों की सोच मायने नहीं रखती। अगर उनकी सोच मायने रखती, तो मैं अब तक नहीं टिकी होती।”

कंगना ने कहा, “अगर मैं प्रभावित होती, तो मुझमें ढेर सारे तर्कहीन गुमान होते। मेरे अंदर यह समझ है कि क्या पाया जा सकता है और क्या नहीं।”

कंगना पूर्व में ‘फैशन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह कहती हैं कि उन्हें ‘क्वीन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की कतई उम्मीद नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493