दृष्टि का योद्धा अवतार ऐश्वर्य से प्रेरित

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की अभिनेत्री दृष्टि धामी धारावाहिक ‘एक था राजा एक थी रानी’ में एक योद्धा अवतार में नजर आएंगी। उनका कहना है कि उनका यह अवतार ‘जोधा अकबर’ फिल्म के उस किरदार से प्रेरित है, जो ऐश्वर्य राय बच्चन ने निभाया था।

धारावाहिक में दृष्टि रानी गायत्री की भूमिका निभा रही हैं। राणाजी (सिद्धांत कार्णिक) के मुसीबत में पड़ने पर वह इस योद्धा अवतार में नजर आएंगी।

धारावाहिक के बारे में दृष्टि ने बताया, “मैं जब सेट पर पोशाक पहनकर पहुंची तो बहुत से लोगों ने कहा कि उन्हें ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्य राय बच्चन द्वारा निभाए गए योद्धा लुक की याद आ गई।”

‘एक था राजा एक थी रानी’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493