बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। सेनेगल के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल स्टार देम्बा बा ने चाइनीज सुपर लीग क्लब शंघाई ग्रीनलैंड के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने उन्हें इस करार के बदले 1.6 करोड़ यूरो दिया है।
30 साल के देम्बा का रविवार को शंघाई में मेडिकल टेस्ट होगा।
ऐसा कहा जा रहा था कि देम्बा ने तुर्की के फर्स्ट डिवीजन लीग क्लब बेसिकतास के साथ तीन साल का करार कर लिया है।
देम्बा इससे पहले जर्मन लीग क्लब हॉफेनहेम और प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के लिए खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath