देर से आने के कारण चिली की अंडर-17 फुटबाल टीम नहीं कर सकी अभ्यास

कोलकाता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए भारत आई चिली फुटबाल टीम देर से आने के कारण अभ्यास नहीं कर सकी।

चिली टीम को रविवार को कलकत्ता क्रिकेट एंड फुटबाल क्लब (सीसीएफसी) में अभ्यास करना था, लेकिन देरी से आने के कारण उसे अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

चिली की 21 सदस्यीय टीम रविवार को सुबह भारत आई, लेकिन होटल पहुंचने में उसे देरी हो गई।

फीफा अंडर-17 विश्व कप की शुरुआत छह अक्टूबर से होनी है जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। चिली की टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

चिली को ग्रुप-एफ में इंग्लैंड, इराक और मैक्सिको के साथ रखा गया है। यह टीमें अपने ग्रुप के सभी मैच यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में खेलेंगी।

एक सूत्र के मुताबिक, “चिली की टीम को यहां शाम चार बजे अभ्यास करना था, लेकिन होटल देर से पहुंचने के कारण उनका अभ्यास सत्र रद्द हो गया।”

इराक की टीम सोमवार सुबह तड़के यहां पहुंचेगी। वह भी सीसीएफसी कैम्पस में सोमवार को चिली के साथ अभ्यास करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493