देवास:विसर्जन जुलूस में मधुमक्खियों का हमला, 25 लोग घायल,13 अस्पताल में भर्ती

देवास-मध्य प्रदेश के देवास जिले में सोमवार को माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। सोनकच्छ विकासखंड के अगेरा गांव में हुई इस घटना से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से करीब 25 लोग घायल हो गए। इनमें से लगभग 13 लोगों को उपचार के लिए शासकीय सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में ले जाना पड़ा। घायलों का इलाज जारी है।ग्रामीणों के मुताबिक मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों में से 11 को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि दो लोगों का सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था, लेकिन परेशानी कम होने के कारण वे अस्पताल जाने के बजाय घर लौट गए।

सोनकच्छ के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. शैलेंद्र ओरिया ने बताया कि घायलों की स्थिति चिंताजनक नहीं है। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। माता की मूर्तियों के विसर्जन के लिए निकले चल समारोह में DJ बज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि तेज आवाज से पेड़ पर बने छत्ते में मौजूद मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493