देवास-मध्य प्रदेश के देवास जिले के ग्राम संदलपुर में शनिवार को उस वक्त प्रशासनिक हलचल मच गई जब कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का काफिला रोक दिया। छात्राओं ने रोते हुए मंत्री के सामने छात्रावास में हो रही गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें रखीं। उनका आरोप था कि छात्रावास में मिलने वाला भोजन बेहद घटिया है, सफाई की व्यवस्था नाममात्र की है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद इन समस्याओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
छात्राओं ने मौके पर ही मंत्री को अपने टिफिन दिखाए जिनमें पानी जैसी दाल, बिना मसाले की सब्जी और अधपकी रोटियां थीं। मंत्री पटेल ने छात्राओं की बातें ध्यान से सुनीं और तुरंत उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा,“बच्चियों की समस्याएं मेरी प्राथमिकता हैं।” इसके बाद उन्होंने छात्राओं को अपनी गाड़ी में बैठाया और खुद उनके साथ छात्रावास पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath