देविका भिसे के लिए हॉलीवुड फिल्म रोचक

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकनअभिनेत्री देविका भिसे अपनी अगली रोचक हॉलीवुड फिल्म ‘शम्भाला’ के लिए हां करने के बाद खुश हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘द मैन हू नौ इंफिनिटी’ के लिए पुरस्कार भी जीता। देविका ने ‘मिशन: इम्पॉसिबल 3’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

अभिनेत्री का कहना है कि वह अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं, लेकिन उन्हें यकीन है कि यह फिल्म प्यार और सराहना के साथ दर्शकों पर प्रभाव छोड़ेगी।

देविका ने बयान में कहा, “मैं ‘शम्भाला’ में निर्देशक समर नीक के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं फिल्म में क्सेइटजीस्ट मनोरंजन समूह और जोनाथन के साथ भी काम करने को उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म की कहानी बहुत रोचक है और अभी मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हूं लेकिन मुझे यकीन है कि सभी इसे पसंद करेंगे।”

फिल्म की शूटिंग 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी शूटिंग सिंगापुर और भारत में होगी।

समाचार वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, देविका तमारा का किरदार निभाएंगी। फिल्म में ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय अभिनेत्री पल्लवी शारदा, एलन वू, कबीर सिंह और अक्षय कुमार भी प्रमुख भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493