देवेंद्र फड़णवीस अमेरिका में, ‘मेक इन महाराष्ट्र’ पर जोर

न्यूयॉर्क, 30 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां कारोबारियों से कहा कि यदि वे भारत में निवेश कर रहे हैं तो उन्हें महाराष्ट्र में निवेश करना चाहिए।

यहां सोमवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसबीसी) की बैठक में अमेरिकी उद्योग के अधिकारियों से बातचीत में फड़णवीस ने कहा, “सरकार ने राज्य में कारोबार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। हम घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर निवेश के लिहाज से शीर्ष स्थल के रूप में दिखना चाहते हैं।”

यूएसआईबीसी के अध्यक्ष मुकेश अगही ने कहा, “महाराष्ट्र में कारोबार करने में आसानी की वजह से परिषद की सदस्य कंपनियां प्रोत्साहित हुई हैं।”

फड़णवीस ने कहा, “हमारी सरकार ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक इन महाराष्ट्र’ दोनों अभियानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे मझोले और छोटे उद्यमों दोनों को कारोबार मिलेगा और रोजगार मिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिकी गलियारा और स्मार्ट सिटीज दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं, जिसे राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विनिर्माण, कृषि, विमानन, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भी निवेश आमंत्रित करने का आह्वान किया।

वित्तमंत्री अरुण जेटली के पिछले हफ्ते समाप्त हुए 10 दिवसीय अमेरिकी दौरे के बाद अब फड़णवीस अमेरिकी दौरे पर हैं।

कहा गया है कि इन भाजपा नेताओं की अमेरिकी यात्राओं का उद्देश्य भारत को एक आकर्षक निवेश स्थल के रूप में प्रचारित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493