देव से बहुत कुछ सीखने को मिला : ताहिर

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘मर्दानी’ में विलेन का किरदार निभाकर वाहवाही लूटने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि उन्हें निर्देशक अभिनय देव से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

ताहिर जल्द ही फिल्म ‘फोर्स 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

शूटिंग के दिनों को याद करते हुए ताहिर ने कहा, “शूटिंग के दौरान हमने सेट पर बहुत मस्ती की। मुझे निर्देशक देव से काफी कुछ सीखने को मिला।”

निर्देशक देव ने फिल्म ‘डेली बेली’ का निर्देशन किया था। इसके बाद इन्होंने अनिल कपूर अभिनीत एक्शन से भरपूर टीवी शो ’24’ का भी निर्देशन किया।

फिल्म ‘फोर्स 2’ में ताहिर पहली फिल्म फोर्स के विलेन विद्युत जामवाल की जगह लेंगे। इस फिल्म में ताहिर पर विद्युत की ही तरह जबरदस्त एक्शन विलेन की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493