देश का विदेशी पूंजी भंडार 1.5 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.5895 अरब डॉलर बढ़कर 349.1524 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,528.2 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.5845 अरब डॉलर बढ़कर 326.6311 अरब डॉलर हो गया, जो 22,026.3 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 17.2401 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,143.5 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 38 लाख डॉलर बढ़कर 3.9883 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 270.7 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 12 लाख डॉलर बढ़कर 1.2929 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 87.7 अरब रुपये के बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493