देश की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड स्मार्टसिटी नया रायपुर में

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ऊर्जा प्रबन्धन एवं ऑटोमेशन क्षेत्र की कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने कहा कि देश की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड स्मार्टसिटी नया रायपुर में बनाई जाएगी। इसके लिए कंपनी ने रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक अपने कंसोर्टियम पार्टनर आईएल एण्ड एफएस टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के साथ इस इंटीग्रेटेड परियोजना को अंजाम देगी।

बयान के अनुसार, तीनों पक्षों की मौजूदगी में श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया, आइएल एण्ड एफएस टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड एवं नया रायपुर विकास प्राधिकरण के बीच इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर एनआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजत कुमार ने कहा, “यह खुशी का क्षण है कि हम अपने साझेदारों के साथ नया रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना को अंजाम देने जा रहे हैं। यह एक अनूठी परियोजना है, हम इसके ऑर्गेनिक विकास पर सक्रियता से काम करेंगे।”

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर की पूरी प्रक्रिया को लागू करने के लिए जिम्मेदार होगी। इसके सम्पूर्ण इंटेग्रेशन में परिवहन, निगरानी, नागरिक अनुप्रयोग, अत्याधुनिक स्मार्ट ग्रिड समाधान, अत्याधुनिक जल प्रबन्धन प्रणाली और समेकित इमारत प्रबन्धन प्रणाली शामिल होगी।

इस मौके पर श्नाइडर इलेक्ट्रिक इन्फ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक और उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्रकर ने कहा, “हमें विश्वस्तरीय समेकित सिटी के निर्माण के लिए इन साझेदारों के साथ काम करने का मौका मिला है। हमारी इस पहल के द्वारा हम नागरिकों की सुरक्षा, भरोसे, कुशलता, स्थायित्व और कनेक्टिविटी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। हम नया रायपुर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आईओटी, मोबिलिटी, सेंसिंग, एनालिटिक्स एवं साइबर सिक्युरिटी टेक्नॉलॉजी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493