देश की विकास दर प्रथम तिमाही में 7 फीसदी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में देश की विकास दर सात फीसदी रही, जो इससे एक तिमाही पहले 7.5 फीसदी थी और गत वर्ष की समान तिमाही में 6.7 फीसदी थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, आलोच्य तिमाही में वाणिज्यिक सेवा क्षेत्र के 12.8 फीसदी विकास, वित्तीय सेवा के 8.9 फीसदी विकास और विनिर्माण उत्पादन के 7.2 फीसदी विकास ने सात फीसदी विकास दर हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

इस दौरान कृषि विकास दर 1.9 फीसदी, खनन विकास दर चार फीसदी, ऊर्जा विकास दर 3.2 फीसदी, निर्माण क्षेत्र की विकास दर 6.9 फीसदी और रक्षा सेवाओं की विकास दर 2.7 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493