देश के शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 239 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.86 अंकों की गिरावट के साथ 32,237.88 पर और निफ्टी 67.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,013.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 25.81 अंकों की तेजी के साथ 32,502.55 पर खुला और 238.86 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 32,237.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,502.55 के ऊपरी स्तर और 32,194.58 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (2.01 फीसदी), रिलायंस (1.38 फीसदी), बजाज-ऑटो (1.17 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.02 फीसदी) और टीसीएस (0.90 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले सेक्टरों में- ल्यूपिन (3.80 फीसदी), कोल इंडिया (3.36 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.24 फीसदी), डॉ रेड्डी (2.02 फीसदी) और एक्सिस बैंक (2.01 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 76.84 अंकों की गिरावट के साथ 15,335.12 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 152.13 अंकों की गिरावट के साथ 15,899.70 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,081.15 पर खुला और 67.85 अंकों या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 10,013.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,081.15 के ऊपरी और 9,998.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से चार में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.35 फीसदी), दूरसंचार (1.08 फीसदी), ऊर्जा (1.08 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- धातु (1.68 फीसदी), बैंकिंग (1.66 फीसदी), वित्त (1.33 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी) और औद्योगिक (0.89 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 788 शेयरों में तेजी और 1,840 में गिरावट रही, जबकि 145 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493