देश के शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 23 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.20 अंकों की तेजी के साथ 30,857.52 पर और निफ्टी 12.85 अंकों की तेजी के साथ 9,504.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.65 अंकों की तेजी के साथ 30,910.97 पर खुला और 23.20 अंकों या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 30,857.52 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,097.92 के ऊपरी और 30,794.61 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। एक्सिस बैंक (3.48 फीसदी), टाटा स्टील (2.85 फीसदी), सिप्ला (1.43 फीसदी), भारती एयरटेल (1.39 फीसदी) और आईटीसी (1.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में – कोटक बैंक (2.63 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.40 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.39 फीसदी), सन फार्मा (1.23 फीसदी) और ल्यूपिन (0.80 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 49.80 अंकों की तेजी के साथ 14,552.49 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 148.89 अंकों की तेजी के साथ 15,310.21 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.70 अंकों की तेजी के साथ 9,522.95 पर खुला और 12.85 अंकों या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 9,504.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,575.80 के ऊपरी और 9,493.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। धातु (2.15 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.16 फीसदी), दूरसंचार (1.10 फीसदी), रियल्टी (1.01 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में – ऊर्जा (0.18 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.09 फीसदी), बैंकिंग (0.08 फीसदी) और ऑटो (0.03 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,615 शेयरों में तेजी और 959 में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493