देश को मोदी नहीं वाजपेयी जैसा नेतृत्व चाहिए : नीतीश कुमार

nitish-kumar-300x232नई दिल्ली , प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि देश को अटल जैसा नेतृत्व चाहिए। देश को चलाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जैसी सोच होनी चाहिए। राजधर्म का पालन होना चाहिए। विविधताओं को सम्मान देने वाला नेता होना चाहिए। नीतीश ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश का अगला प्रधानमंत्री ऐसा हो जो देश को जोड़कर चले। देश सद्भाव से चलेगा, जोर जबरदस्ती से देश नहीं चलता। देश का अगला पीएम ऐसा हो जो देश को जोड़कर चले।

नीतीश ने कहा कि हम पीएम पद का भ्रम नहीं पालते हैं। कुर्सी तो आने और जाने की चीज है। नीतीश ने कहा कि राजनीति में जनता दल यूनाइटेड अहम भूमिका निभाएगा। नीतीश ने शरद यादव को तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि शरद यादव आने वाले दिनों में नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने तीन राजनीति प्रस्ताव पारित किए हैं। इन प्रस्तावों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात सबसे प्रमुख है। ये राजनीतिक प्रस्ताव ही हमारा मार्गदर्शन करेगी।

नीतीश कुमार ने कहा है कि हमें जब बिहार का शासन मिला तो वहां की हालत बेहद खराब थी, लेकिन बिहार में अच्छा काम हुआ और आज बिहार विकास कर रहा है। बिहार की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए बहुत काम करना पड़ा। यहां लोगों का भरोसा सरकार से उठ गया था लेकिन बिहार में सरकार का काम देखकर लोगों का विश्वास हमारी सरकार में जागा है। बिहार में हमने शून्य से यात्रा शुरू की थी। हमने बिहार से डर का माहौल खत्म किया। हमारे विकास में समाज का हर तबका शामिल है। बिहार समावेशी विकास के रास्ते पर चल रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493