देश को सहिष्णु, असहिष्णु का तमगा न दें : सायरस

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। वीडियो जॉकी-अभिनेता बने सायरस शंकर का मानना है कि बहुसांस्कृतिक भारत में हर प्रकार के लोग रहते हैं, इसलिए इसे सहिष्णु या असहिष्णु का तमगा नहीं दिया जाना चाहिए।

नये कॉमेडी शो ‘चैलेंज एक्सेप्टेड’ के साथ छोटे पर्दे की ओर कदम बढ़ाने वाले सायरस ने आईएएनएस से कहा, “वे भारत को सहिष्णु या असहिष्णु कैसे कह सकते हैं। भारत में इतनी विविधता है, जहां बेहद असहिष्णु लोग रहते हैं, लेकिन साथ ही बेहद सहिष्णु लोग भी रहते हैं, जो बेहूदा बयानों का सख्त विरोध करते हैं।”

‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली-6’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके सायरस अपने नए टीवी शो में प्रतियोगियों को चुनौती देते नजर आएंगे। शो का प्रसारण कॉमेडी सेंट्रल चैनल पर शनिवार से होगा।

अभिनेता, थियेटर कलाकार और एक हास्य अभिनेता के रूप में अपने हुनर की छाप छोड़ चुके सायरस ने अपने नए शो के बारे में कहा, “शो बेहद मजेदार है। इसमें पांच हास्य कलाकार हैं और हम उनसे बेहद अजीब और बेहूदा चीजें करवाते हैं और उन्हें वह सब करना है।”

प्रतियोगियों को वह कैसी चुनौतियां देंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “हम उन्हें जो भी करने को कहेंगे वह सब वास्तविकता के दायरे में होगी। सबसे आसान चीजें ही सबसे अजीब होती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493