देश में बनेंगे 10 प्लास्टिक पार्क

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा देश में प्लास्टिक पार्क की संख्या चार से बढ़ाकर 10 की जाएगी और कौशल विकास के लिए अतिरिक्त क्षमता सृजित करने के लिए केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी संस्थानों की संख्या 23 से बढ़ाकर 100 की जाएगी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से संबद्ध संसदीय सलाहकार समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान पेट्रोलियम, रसायन एवं पेट्रोकैमिकल निवेश क्षेत्र और प्लास्टिक पार्क के विषय पर चर्चा हुई।

बयान के अनुसार, बैठक में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में आज की चुनौती मूल्य संवर्धन है तथा इसके लिए मूल्य संवर्धन और डाउनस्ट्रीम उद्योगों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य समयबद्ध ढंग से 76,620002 करोड़ रुपये का निवेश और 34 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित करना है। इस क्षेत्र में 1,06,000 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है जिससे करीब 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

मंत्री ने समिति के सदस्यों को मांग बढ़ने के साथ प्लास्टिक पार्क की संख्या चा से बढ़ाकर 10 करने की सरकार की पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कौशल विकास के लिए अतिरिक्त क्षमता सृजित करने के लिए केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी संस्थानों की संख्या 23 से बढ़ाकर 100 की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493