Monday , 29 April 2024

Home » खेल » देसचाम्प्स के नाम पर फ्रांस का एक और स्टेडियम

देसचाम्प्स के नाम पर फ्रांस का एक और स्टेडियम

पेरिस, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर देसचाम्प्स के नाम पर फ्रांस के एक अन्य स्टेडियम का नाम रखा गया है।

इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद ऐसा किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देसचाम्प्स के नाम पर उनके गृहनगर बायोने में एक स्टेडियम का नाम रखा गया है।

देसचाम्प्स के नाम पर स्टेट माक्र्वेट और स्टेट लुइस-सेकेंड स्टेडियम के नाम रखे गए हैं। इस समारोह में देसचाम्प्स के अलावा, मोनाको के प्रिंस एल्बर्ट-द्वितीय और करीब 500 लोग शामिल थे।

फ्रांस के कोच देसचाम्प्स ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए बड़ा सम्मान करार दिया।

एक खिलाड़ी के तौर पर दो दशक पहले देसचाम्प्स ने फ्रांस के साथ विश्व कप खिताब जीता और अब एक बार फिर कोच के तौर पर उन्होंने फ्रांस की टीम को विश्व कप का खिताब दिलाया।

देसचाम्प्स के नाम पर फ्रांस का एक और स्टेडियम Reviewed by on . पेरिस, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर देसचाम्प्स के नाम पर फ्रांस के एक अन्य स्टेडियम का नाम रखा गया है। इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप में पेरिस, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर देसचाम्प्स के नाम पर फ्रांस के एक अन्य स्टेडियम का नाम रखा गया है। इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप में Rating:
scroll to top