देसी दुल्हन की तलाश करती ‘मीट द पटेल्स’

वॉशिंगटन, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के 30 वर्षीय अमेरिकी बैंकर रवि पटेल और हाल ही में कश्मीर पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म बना चुकी रवि की बहन गीता ने अपनी कॉमेडी डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘मीट द पटेल्स’ बनाने की शुरुआत महज इत्तेफाक से की।

वॉशिंगटन, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के 30 वर्षीय अमेरिकी बैंकर रवि पटेल और हाल ही में कश्मीर पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म बना चुकी रवि की बहन गीता ने अपनी कॉमेडी डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘मीट द पटेल्स’ बनाने की शुरुआत महज इत्तेफाक से की।

फिल्म की शुरुआत अंग्रेजी प्रेमिका के साथ संबंध टूटने के बाद रवि के लिए एक देसी दुल्हन ढूंढने की कवायद के साथ शुरू हुई।

हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी, ‘मीट द पटेल्स’ उन स्थितियों को दर्शाती है, जो तब पैदा होती हैं जब अमेरिका में पले-बढ़े रवि अपनी प्रेमिका से संबंध टूटने के बाद, अपने मां-बाप की सफल अरेंज्ड शादी की तर्ज पर अपने लिए भी एक देसी दुल्हन ढूंढने निकलते हैं।

भाई-बहन की यह जोड़ी मानती है कि एक पारिवारिक वीडियो के रूप में शुरू हुई यह फिल्म अरेंज्ड शादियों के हास्य को दर्शाती, एक हास्यपूर्ण रोमांटिक डॉक्यूमेंट्री बन गई। लेकिन फिल्म की कहानी हास्य के साथ ही एक दुखद कहानी भी है।

आईएएनएस को फोन पर दिए साक्षात्कार में रवि और गीता ने बताया, “भारत जाने पर रवि को महसूस हुआ कि वह भी उन्हीं स्थितियों से गुजर रहा है जिससे कई लोग गुजर चुके हैं। “

कई फिल्में भारतीय संस्कृति में अरेंज्ड शादियों को एक मजाक के तौर पर दिखाती हैं।

गीता ने कहा, “हमने अरेंज्ड शादियों को लेकर ऐसा नहीं महसूस किया। हमें लगता है कि देसी तरीके से शादीशुदा हमारे मां-बाप सबसे ज्यादा खुश हैं। हमें भी उसी खुशी की तलाश थी। “

भाई बहन की इस निर्देशक जोड़ी ने फिल्म को बनाने में छह वर्ष लगाए।

रवि ने कहा, “अगर कोई इस फिल्म को पसंद नहीं करता तो भी मुझे इस बात का गर्व रहेगा कि मैंने ऐसी फिल्म बनाई जो मुझे पसंद है। “

गीता का भी कहना है कि हम दोनों को इस फिल्म पर पूरा भरोसा है।

इस प्रोजेक्ट पर अपनी बहन के साथ काम करने के बारे में रवि कहते हैं, जब आप किसी अपने के साथ काम करते हैं तो आप उसे बेहद हल्के में लेते हैं। गीता और मेरी भी नोंक-झोंक चलती रही। साथ काम करने में आने वाली रुकावटों के लिए रास्तों की तलाश जरूरी होती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे किसी और प्रोजेक्ट पर भी साथ काम करने की योजना बना रहे हैं, रवि ने कहा, “गीता और मैं कुछ और मजेदार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।”

फिल्म न्यूयॉर्क, शिकागो, और लॉस एंजेलिस में शुक्रवार को रिलीज हुई। अमेरिका के अन्य शहरों वॉशिंगटन बोस्टन, न्यू जर्सी, नॉर्थ कैरोलिना डेट्रॉएट और फिलाडेल्फिया में फिल्म की ओपनिंग 18 सिंतबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493