नई दिल्ली:गर्मी हर दिन अपना नया रिकॉर्ड बना रही है, यहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. लोगों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. इसी बीच दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए मजदूरों के हित में आदेश दिया है कि अब वो दोपहर 12 से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे. इस दौरान उन्हें छुट्टी मिलेगी. वहीं उनको काम के लिए पूरी सैलरी दी जाएगी. इसी के साथ ही उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों के पानी और नारियल पानी की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं.
dharmpath.com dharmpath