‘दोबारा..’ निर्देशक ‘ओक्यूलस’ निर्माता की सराहना से उत्साहित

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। निर्देशक प्रवाल रमन ने बताया कि ‘ओक्यूलस’ निर्माता माइक फेंगन से उन्हें ‘दोबारा: सी योर एविल’ के लिए सराहना मिल रही है और इसे वह संकेत मानते हैं कि वह सही दिशा में जा रहे हैं। यह हॉलीवुड फिल्म का अधिकारिक रीमेक है।

माइक फेंगन ने ट्विटर पर बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा की। इसमें भाई बहन हुमा कुरैशी और साकिब सलीम प्रमुख भूमिका में हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यह ‘दोबारा: सी योर एविल’ का अधिकारिक ट्रेलर। यह शानदार, विश्वसनीय, रूपांतरण है।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रमन ने कहा, “हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते माइक फ्लैनगन ने प्रशंसा की है और यह हमें विश्वास दिलाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रतिक्रिया अभिभूत करने वाली है।”

‘ओक्यूलस’ माइक फ्लानागन द्वारा निर्देशित वर्ष 2013 में जारी हुई अलौकिक और मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है। इसमें करेन गिलान और ब्रेंटन थ्वेट्स जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

इसकी कहानी एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने दर्पण को मौत का जिम्मेदार मानती है और दुर्भाग्य से उसका पूरा परिवार इससे जूझ रहा है।

‘दोबारा..’ का ट्रेलर मंगलवार को जारी हुआ। फिल्म 2 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493