दोबारा मां का किरदार नहीं निभाना चाहतीं अदिति गुप्ता

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी धारावाहिक ‘कुबूल है’ में मां की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री अदिति गुप्ता का कहना है कि वह पर्दे पर दोबारा मां का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं।

अदिति ने अपने बयान में कहा, “मैंने ‘इश्कबाज’ में कैमियो किया था, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस अच्छा था और मैंने उनके साथ काम किया हुआ है और मुझे शो बहुत पसंद आया। मैंने इस मां की छवि से बाहर आने के लिए भी किया। मैं लोगों को यह बताना चाहती हूं कि मैं युवा हूं और मैं मां का किरदार निभाने को लेकर अभी तैयार नहीं हूं।”

‘इश्कबाज’ में उन्होंने एक प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।

शो से जुड़े अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि ‘इश्कबाज’ का सफर शानदार था। उन्हें बहुत मजा आया।

अपने किरदारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह देखती हैं कि उनका किरदार कितना मजबूत और चुनौतीपूर्ण है और यह उनके लिए मनोरंजक होना चाहिए। इसके आधार पर वह अपने किरदारों का चयन करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493