‘दोबारा’ में साकिब की सह-कलाकार बनने पर गर्व : हुमा

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी को अपने भाई साकिब सलीम के साथ आगामी भुतहा फिल्म ‘दोबारा’ में लोगों को डराते देखा जाएगा।

हुमा का कहना है कि वह अपने भाई की सह-कलाकार बनकर काफी गर्व महसूस कर रही हैं।

‘सिबलिंग डे’ पर रविवार को हुमा ने हॉलीवुड फिल्म ‘ऑक्युलस’ की हिंदी रीमेक ‘दोबारा’ की रिलीज समय का भी खुलासा किया।

हुमा ने रविवार को ट्वीट किया, “साकिब सलीम ‘सिबलिंग डे’ की बधाई। ‘दोबारा’ में तुम्हारी सह-कलाकार बनने पर गर्व है, जो सितम्बर 2016 को रिलीज हो रही है।”

हॉलीवुड की 2013 में रिलीज फिल्म ‘ऑक्युलस’ में भाई और बहन की असाधारण गतिविधियों से जूझने की कहानी को दर्शाया गया है।

हुमा के पास गुरिंदर चड्ढा की ‘वायसराय हाउस’ और मलयालम फिल्म ‘व्हाइट’ भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493