दोस्ताना फुटबाल मैच खेलेंगे रूस, ब्राजील

रियो डी जनेरियो, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील और रूस की फुटबाल टीमें अगले साल मार्च में एक दोस्ताना मैच खेलेंगी।

यह मैच दोनों टीमों की विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर होगा। विश्व कप का आयोजन 2018 में रूस मे होना है।

ऐसी उम्मीद है कि यह मैच ब्राजील और जर्मनी के बीच 27 मार्च को होने वाले दोस्ताना मुकाबले से पहले खेला जाएगा।

विश्व कप क्वालीफाईंग में ब्राजील की टीम दक्षिण अमेरिकी जोन में सबसे ऊपर है। उसके खाते में चार मैच बचे हुए हैं जबकि उसके दूसरे स्थान पर काबिज कोलम्बिया से नौ अंक अधिक हैं।

पांच बार की विजेता यह टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

विश्व कप का आयोजन रूस के 11 शहरों में 14 जून से 15 जुलाई तक होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493