दोस्ताना मुकाबले में अमेरिका ने जर्मनी को 2-1 से हराया

कोलोन, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी फुटबाल टीम ने बुधवार को खेले गए दोस्ताना मुकाबले में मौजूदा विश्व चैम्पियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया।

मैच का पहला गोल जर्मनी ने किया था। यह गोल मारियो गोट्जे ने अपना पहला मैच खेल रहे पैट्रिक हरमैन के पास पर किया। यह गोल 12वें मिनट में हुआ।

अमेरिका के मिकेल डिस्केरुड ने बराबरी का गोल किया और फिर बॉबी वुड ने विजयी गोल करते हुए अमेरिका को हाल के दिनों की सबसे यागदार जीत दिलाई।

अमेरिकी कोच जुर्गेन क्लींसमैन ने अपनी टीम की जीत पर खुशी जाहिर की जबकि जर्मन कोच जोएकिम लोउ ने निराशा जाहिर की।

जर्मनी को अब शनिवार को जिबराल्टर के साथ यूरो-2016 का क्वलीफाईंग मैच खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493