दोस्ताना मुकाबलों के लिए आल्वेस को नहीं मिली टीम में जगह

रियो डी जेनेरियो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दानी आल्वेस को कोस्टा रिका और अमेरिका के अगले महीने होने वाले दोस्ताना मुकाबलों के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली।

रियो डी जेनेरियो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दानी आल्वेस को कोस्टा रिका और अमेरिका के अगले महीने होने वाले दोस्ताना मुकाबलों के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ब्राजील फुटबाल महासंघ ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की पुष्टि की है।

कोच डुंगा ने 32 साल के आल्वेस के स्थान पर फेबिन्हो को स्थान दिया है।

एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले आल्वेस इन दिनों चोटिल हैं। रविवार को एथलेटिक बिल्बाओ के साथ हुए ला लीगा मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी।

ब्राजील को पांच सितम्बर को न्यू जर्सी में कोस्टा रिका से भिड़ना है जबकि तीन दिन बाद उसे फॉक्सबॉरो में अमेरिका के साथ दोस्ताना मैच खेलना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493