दोस्ताना मैचों के लिए कोलंबिया टीम में रोड्रिगेज, फाल्को

बोगोटा, 18 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस और आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले दो दोस्ताना मैचों के लिए बायर्न म्यूनिख मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज और मोनाको के स्ट्राइकर रडामेल फाल्को को कोलंबिया टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोस पेकरमैन की ओर से जारी 26 सदस्यीय टीम में इन दोनों को जगह मिली है।

रोड्रिगेज पैर की चोट के कारण और फाल्को जांघ की चोट के कारण फुटबाल जगत से बाहर थे। दोनों अब पूरी तरह से फिट हैं और इसी कारण उन्हें इन दो दोस्ताना मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इस टीम में जुवेंतस के खिलाड़ी जुआन कुआड्राओ और बोका जूनियर्स मिडफील्डर एडविन काडरेना को शामिल नहीं किया गया है।

कुआड्राओ हर्निया के ऑपरेशन के बाद उबर रहे हैं, वहीं काडरेना निलंबित हैं।

फ्रांस के खिलाफ कोलंबिया का दोस्ताना मैच पेरिस में अगले शुक्रवार को खेला जाएगा और इसके चार दिन बात लंदन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा दोस्ताना मैच खेला जाएगा।

कोच पेकरमैन के लिए 14 जून से रूस में होने वाले फीफा विश्व कप से पहले अपनी टीम का परीक्षण करने के लिए ये दोस्ताना मैच अंतिम मौके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493