दोस्ताना मैचों के लिए फ्रांस टीम में शामिल मार्शियल

पेरिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। एंथोनी मार्शियल को वेल्स और जर्मनी के खिलाफ खेले जाने वाले दो दोस्ताना मैचों के लिए फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल किया गया है।

फ्रांस ने 2018 फीफा विश्व कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इस कारण उसने इन दो दोस्ताना मैचों के लिए अपनी 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए मार्शियल ने छह गोल दागे। इसमें पिछले सप्ताह प्रीमियर लीग में टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मिली जीत में भी मार्शियल ने गोल दागा था।

मार्शियल ने एक साल से अधिक समय तक फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

इन दो दोस्ताना मैचों में फ्रांस की टीम में उसके महत्वपूर्ण खिलाड़ी हुगो लोरिस, एन जोलो कांटे, दिमित्री पायेट, दजीब्रिल सिदिबे और थोमस लेमार नहीं होंगे। सभी चोटिल हैं।

टीम के मुख्य दिदिएर देसचाम्प्स ने हाल ही में दो साल के नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वह 2020 तक क्लब में रहेंगे।

फ्रांस का सामना 10 नवम्बर को स्टेड दे फ्रांस में वेल्स से होगा और 14 नवम्बर को कोलोग्ने में जर्मनी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493