दोस्ताना मैच में ब्राजील से हारा अल-सल्वाडोर

मैरीलैंड, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम ने एक अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच में अल-सल्वाडोर को 5-0 से मात दी। इस मैच में ब्राजील के लिए रिचर्लिसन ने दो गोल किए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडएक्स फील्ड पर मंगलवार रात खेले गए मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए ब्राजील ने पहले हाफ में 3-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। नेमार ने चौथे ही मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला।

इसके बाद, 16वें मिनट में रिचर्लिसन ने गोल कर टीम की बढ़त 2-0 से कर दिया। कोटिन्हो ने 30वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी ब्राजील ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और रिचर्लिसन तथा मार्किन्होस की ओर किए गए दो गोल के दम पर अंत में 5-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493