मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म संपादक और पटकथा-लेखक अपूर्व असरानी का मानना है कि वर्ष 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दोस्ताना’ के बाद से भारतीय समाज ने लंबा सफर तया किया है। इसमें दो अभिनेताओं को समलैंगिक दिखाया गया था।
फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में अभिनेता अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने दो समलैंगिक पुरुषों का मजाक बनाया। हालांकि, ट्विटर पर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की।
उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छी पटकथा थी। न ही अर्जुन और न ही वरुण ने समलैंगिक पुरुषों का मजाक बनाया। दोस्ताना ने सचमुच एक लंबा सफर तय किया है।”
समलैंगिक अधिकारों जैसे सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले ओनिर ने कहा, “मैंने इसे नहीं देखा, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि यह मजाक था या किसी को परेशान करने वाला मजाक। मुझे लगता है कि सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है और हम हंसने में सक्षम हैं और इसे गंभीरता से लेते हैं।”
dharmpath.com dharmpath