काठमांडू, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच आपसी दोस्ती, सौहार्द, आध्यात्मिक एवं रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से 27 फरवरी को ओडिशा से पुरी से एक मोटर रैली की शुरुआत की जाएगी।
प्रथम भारत-नेपाल दोस्ती मोटर रैली का समापन नई दिल्ली में होगा। इसके समापन के लिए आठ मार्च का दिन निर्धारित किया गया है और इस दौरान रैली में शामिल चालक 2500 किलोमीटर तय करते हुए पुरी से काठमांडू होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे।
रैली में 30 जीपों पर सवार चालक हिस्सा लेंगे। रैली के दौरान चालक पुरी से चलकर काठमांडू पहुंचेंगे और फिर लुम्बिनी, बोधगया होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे।
आयोजकों का कहना है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रैली के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
भारत और नेपाल के प्रतिभागियों को इस रैली में हिस्सा लेने के लिए 15 हजार रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
dharmpath.com dharmpath