दोस्ती हमारे रिश्ते का मूलभूत आधार : बिपाशा

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग एक वर्ष पूरा होने वाला है और बिपाशा का कहना है कि उनके रिश्ते का मूलभूत आधार दोस्ती है।

बिपाशा और करण 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

अपने विवाह की पहली सालगिरह से कुछ पहले ‘नो एंट्री’ अभिनेत्री बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियो साझा कर फिर से यादें ताजा की हैं।

वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा है, “जल्द ही एक वर्ष पूरा होने वाला है। यह क्लिप अप्रैल की है, जब हम अधिकारिक तौर पर पति और पत्नी बने थे। अब तक का सफर अद्भुत रहा। हमारे रिश्ते की महत्वपूर्ण नींव दोस्ती है।”

दोनों 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में साथ दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493