मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अली उनवाला की फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ में रंगमंच अभिनेता और मराठी कलाकार विजय पाटकर दोहरी भूमिका में हैं।
मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अली उनवाला की फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ में रंगमंच अभिनेता और मराठी कलाकार विजय पाटकर दोहरी भूमिका में हैं।
फिल्म में अरबाज खान, ब्रूना अब्दुल्ला और जिम्मी शेरगिल जैसे सितारे भी हैं। यह शुक्रवार को रिलीज हुई।
विजय ने एक बयान में कहा, “मनमोहन देसाई के साथ सहायक रहे अनवर खान के साथ काम करना शानदार रहा।”
बादशाह खान द्वारा पेश इस फिल्म का निर्माण अली उनवाला और निर्देशन अनवर खान ने किया है।
थाईलैंड और मुंबई में फिल्माई गई इस फिल्म में जरीना वहाब, मुरली शर्मा और पूजा चोपड़ा भी हैं।
फिल्म एम ए इंटरटेनमेंट और ट्रिनिटी फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
dharmpath.com dharmpath