मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि वह फिल्म ‘दो अनजाने’ में दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का किरदार निभाना चाहते हैं।
अमिताभ बच्चन और रेखा अभिनीत ‘दो अनजाने’ वर्ष 1976 में रिलीज हुई थी। प्रेम चोपड़ा ने इसके लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था।
प्रेम चोपड़ा के फिल्म उद्योग में 60 वर्ष पूरा होने का जश्न मना रहे शरमन ने कहा, “मैं दो अनजाने में प्रेम चोपड़ा की भूमिका निभाना चाहूंगा। यह बेहतरीन फिल्म है और उनका किरदार अद्भुत है। मुझे लगता है कि प्रेम चोपड़ा को इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार मिले होंगे।”
शरमन ने अपने ससुर प्रेम चोपड़ा के पेशेवर रुख की सराहना की और उन्हें बेहतरीन इंसान बताया।
dharmpath.com dharmpath