दो अभिनेत्रियां अच्छी दोस्त हो सकती हैं : समता सागर

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री समता सागर इस बात में यकीन नहीं करती कि दो अभिनेत्रियां कभी दोस्त नहीं बन सकतीं।

वह कहती हैं कि उनका अपनी सहकलाकार मेलिसा पेस के साथ उनका करीबी रिश्ता है।

वह धारावाहिक ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ में मलाई की भूमिका निभा रहीं हैं।

समता ने जारी बयान में कहा, “मलिसा और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। कौन कहता है कि दो अभिनेत्रियां दोस्त नहीं बन सकतीं? पहले दिन से हमारी दोस्ती है और हम अभिनय और मेकअप टिप्स साझा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं एक कलाकार के रूप में उनकी प्रशंसा करता हूं और इसकी आभारी हूं कि शो हमें निजी तौर पर करीब लाया।”

‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493