मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के साथ होने वाली चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम का बुधवार को ऐलान कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच दो मैच खेले जाएंगे।
पहला चार दिवसीय मैच 13 से 16 फरवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 21 से 24 फरवरी के बीच खेला जाएगा। यह दोनों मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टीम की कमान जोंटी सिद्धू को सौंपी गई है। भारत की अंडर-19 टीम इस समय इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेल रही है।
एकदिवसीय टीम में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को इस श्रृंखला के लिए चुना गया है। रोहन कुन्नुमल इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो एकदिवसीय और चारदिवसीय श्रृंखला के लिए चुनी गई दोनों टीमों में शामिल हैं।
टीम :- जोंटी सिद्धू (कप्तान), अभिषेक गोस्वामी, रोहन कुन्नुमल, सौरभ सिंह, रवि इंदेर ठाकुर, उत्कर्ष सिंह, डार्ले फेरेरियो, सिद्धार्थ आकरे, लोकेश्वर मयंक मारकंडे, हिजोमोन जोसेफ, हर्ष त्यागी, ऋषफ भगत, कनिष्क सेठ, वीनित पवार।
dharmpath.com dharmpath