दो दिन बाद राजधानी भोपाल में खिली धूप

भोपाल-मध्यप्रदेश इस समय भीषण सर्दी और घने कोहरे की गिरफ्त में है। भोपाल, खजुराहो समेत कई शहरों में हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रह गई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा, तेज ठंड और शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह भी 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर बना रहा।

तेज सर्दी और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। प्रदेश के 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जबकि, 6 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। वहीं, 25 जिले ऐसे हैं जहां अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और वहां के बच्चे तेज ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हैं।

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा, सचखंड, शताब्दी सहित कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे तक लेट पहुंच रही हैं। सर्द हवाओं के कारण ठंड और तेज हो गई है। जिसके चलते ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

तापमान के आंकड़े भी सर्दी की तीव्रता बता रहे हैं। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दतिया में 4.4 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 5.4 डिग्री, मुरैना और मलाजखंड में 5.5 डिग्री, उमरिया में 5.7 डिग्री और मंडला तथा पचमढ़ी में 5.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, ग्वालियर में 6.4 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री और उज्जैन में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493