दौरा टालने पर पीसीबी को 325,000 डॉलर जुर्माना देगा बांग्लादेश बोर्ड

ढाका, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश टीम का 2012 में पाकिस्तान का दो दौरा टालने के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 325,000 डॉलर का हर्जाना देगा।

वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ के अनुसार, पीसीबी ने बीसीबी की हर्जाने की पेशकश मंजूर कर ली है, हालांकि दौरों के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

पीसीबी द्वारा बीती जनवरी में बांग्लादेश दौरे के लिए रखी गई शर्तो के बाद से दोनों बोर्डो के बीच चला आ रहा विवाद इसके साथ ही थम गया।

रविवार को हुई बैठक के बाद बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि पीसीबी ने नौ लाख डॉलर की मांग की थी, लेकिन बीसीबी तीन लाख डॉलर से अधिक देने को तैयार नहीं था। अंतत: पीसीबी 325,000 डॉलर पर राजी हो गया।

नजमुल हसन ने कहा, “मेरे खयाल से इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। अंतत: हम इस समझौते पर पहुंच गए। हमने उन्हें पत्र लिखकर सूचित किया है कि इसकी भविष्य में चर्चा नहीं की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493